महावीर जयंती पर श्वेताम्बर जैन समाज का भव्य वरघोड़ा ,गूंजे जयकारे

0
66
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। सकल श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सुबह 9 बजे कांच के मंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जिसे प्रशिक्षु आईपीएस जतिन जैन, पूर्व नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा एवं नीतु तोलावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वरघोड़े में जैन समाज के पुरुष एवं महिलाएं भजन गाते और नृत्य करते हुए शामिल हुए। भगवान महावीर स्वामी की सवारी जयकारों के बीच आगे बढ़ रही थी। पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाएं लाल चुंदड़ी की साड़ी में नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आकर्षण का केंद्र रही झांकियां

भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित सजीव झांकियां इस भव्य वरघोड़े का मुख्य आकर्षण रहीं। वरघोड़ा शहर के मच्छियों का चौक, काठड़ियों का चौक, सावा की गली, लोहिया का चौक, गांधीवाड़ी, माहि दरवाजा, लोढ़ा का चौक और मेड़ता वाड़ी होते हुए हिरावाड़ी जैन मंदिर एवं आदिनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।

समाज ने दिया संदेश

महोत्सव के दौरान जैन समाज द्वारा पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया गया कि भोजन की थाली में झूठा न छोड़ें और अन्न का सम्मान करें।

पूरे आयोजन में समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और शहर में धार्मिक माहौल बना रहा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here