मदन राठौड़ के बयान पर हनुमान बेनीवाल का पलटवार

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

नागौर/जयपुर (प्रदीप कुमार डागा)। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बेनीवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनके सामाजिक बहिष्कार से संबंधित दिए गए बयान को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए।

बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया था, लेकिन इस प्रकार की अभिव्यक्तियों को स्वीकार नहीं करना और विरोध करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी करवाना उचित नहीं माना जा सकता।

मुकदमों से डरने वाले नहीं

नागौर जिले के रियांबड़ी क्षेत्र में बजरी माफियाओं के खिलाफ आयोजित रैली के बाद दर्ज हुए मामलों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि रैली के करीब पांच माह बाद मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन उनकी पार्टी और कार्यकर्ता ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता समय आने पर इन मुद्दों का जवाब देगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी राय व्यक्त करेगी।

भर्ती प्रक्रिया और कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान बेनीवाल ने प्रदेश की विभिन्न प्रक्रियाधीन भर्तियों में एक वर्ष का वेटिंग नियम लागू करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सांसद ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों से पहले किए गए कई वादों को सरकार सत्ता में आने के बाद भूल गई है।

बेनीवाल ने कहा कि युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी और जनहित के विषयों पर संघर्ष जारी रहेगा।

- Advertisement -
Previous articleअवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here