- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पुष्कर। (रूपनारायण सांवरिया)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के पुष्कर स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने रावत के पिता स्व. सूरज सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
राठौड़ ने स्व. सूरज सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि स्व. सूरज सिंह रावत एक सम्मानित, विनम्र और समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार इस अपूरणीय क्षति में रावत परिवार के साथ खड़ा है।
- Advertisement -














































