लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक झांकियों से भक्ति में डूबा कस्बा – 2 अक्टूबर को शोभायात्रा व विसर्जन के साथ होगा समापन
लोसल (सीकर)। शारदीय नवरात्रों को लेकर लोसल कस्बे में भक्ति और आस्था का माहौल छाया हुआ है। अयोध्या धाम, बस स्टैंड, विद्यालय नंबर एक के पास, आथुना मोहल्ला और हरिजन बस्ती सहित कई जगहों पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
शाम को होने वाली मां जय अंबे की आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बस स्टैंड और आथुना मोहल्ला में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में आरती के बाद स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। सुबह यजमानों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं।
धार्मिक कार्यक्रमों की मुख्य झलकियाँ
-
27 सितंबर: शिव रुद्राभिषेक और द्वादश ज्योतिर्लिंग व महा शिवलिंग की झांकी।
-
28 सितंबर: दोपहर बाद मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकलेगी।
-
30 सितंबर: सांयकालीन आरती से पहले छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।
-
1 अक्टूबर: हवन और पूर्णाहुति का आयोजन।
-
2 अक्टूबर: शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन।
इसके अलावा, सीकर रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में नवरात्रा के दौरान प्रतिदिन रात को गरबा नृत्य का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें युवा वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।
लोसल का यह नवरात्र महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक रंग और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम बनकर पूरे कस्बे को भक्ति से सराबोर कर रहा है।