Home education टेबल टेनिस में करियाला (आसींद)   लगातार तीसरी बार बनीं जिला चैंपियन

टेबल टेनिस में करियाला (आसींद)   लगातार तीसरी बार बनीं जिला चैंपियन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

69वीं 14 वर्ष छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बामणिया को 3-0 से हराया, मंशा कुमावत का राज्य स्तर पर चयन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। इंद्रा विद्या निकेतन गंगापुर, भीलवाड़ा में आयोजित 69वीं 14 वर्ष छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करियाला (आसींद) की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में बामणिया (शाहपुरा) को 3-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

शारीरिक शिक्षक मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि विद्यालय की छात्रा मंशा कुमावत का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, संस्था प्रधान मनोहर लाल व्यास ने जानकारी दी कि करियाला की बालिकाओं का दबदबा 17 और 19 वर्ष वर्ग में भी कायम रहा, जहाँ ग्राम पंचायत गांगलास विद्यालय ने टेबल टेनिस 17 वर्ष और 19 वर्ष छात्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और समस्त स्टाफ ने टीम को हार्दिक बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version