लोकतंत्र बचाना है, बीजेपी सरकार को भागना है: सांसद भजनलाल जाटव

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भुसावर।

वैर विधानसभा में “वोट चोर–गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य

भुसावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीण क्षेत्रों में वोट चोरी के विरोध और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया।
तोताराम प्रधान ने कहा कि  राहुल गांधी का लोकतंत्र बचाने और बीजेपी की वोट चोरी के खिलाफ संदेश अब गांव-गांव तक पहुँच चुका है। उन्होंने बताया कि भाजपा अब जनता का ध्यान इस मामले से डायवर्ट नहीं कर सकती।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा, वैर विधानसभा प्रभारी भगवान सहाय शर्मा, वैर ब्लॉक अध्यक्ष सुगर सिंह खैर्रा, भुसावर शहर कमेटी अध्यक्ष सतीश चन्द्र शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषि शर्मा, भुसावर ब्लॉक अध्यक्ष महेश मीणा, अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मिलकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here