लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 के तीसरे दिन गुरुवार को उमेद क्लब में रोमांचक मुकाबलों के बीच मेन्स डबल्स के फाइनलिस्ट तथा विभिन्न जूनियर वर्गों के सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए।
मीडिया संयोजक कपिल पटवा एवं अजय व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी। इसमें अंडर-11 से अंडर-19 आयु वर्ग के साथ ओपन वर्ग में मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण जोधपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन में अनिवार्य रखा गया है, जबकि आयु गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जा रही है।
मेन्स डबल्स सेमीफाइनल परिणाम
तीसरे दिन हुए मुकाबलों में मेन्स डबल्स के फाइनलिस्ट तय हुए।
- यश / मानस
- अनुज प्रजापत / चंद्रमोहन

जूनियर वर्ग के परिणाम
U-15 गर्ल्स सिंगल्स सेमीफाइनलिस्ट: लक्शिता, साक्षी, मनस्वी, कियारा
U-17 गर्ल्स डबल्स सेमीफाइनलिस्ट:
- मोक्षिता / कियारा
- ऐश्वर्या / सोनाक्षी
- हिमांशी / प्रांजल
प्रतियोगिता के तीसरे दिन कोर्ट पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेन्स डबल्स में दोनों जोड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई, जबकि जूनियर बालिकाओं ने बेहतरीन रैलियों से दर्शकों को रोमांचित किया।
सेमीफाइनल मुकाबले 29 जून को तथा फाइनल मुकाबले 30 जून को उमेद क्लब में खेले जाएंगे।



















































