लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा पुलिस थाने का पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पुलिसअधीक्षक टोंक राजेश कुमार मीना बनेठा थाना पहुंचे । पुलिस जिला अधीक्षक मीना के बनेठा थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने बनेठा थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर से क्षेत्र की स्थिति, अपराधियों सहित अपराधों की जानकारी लेकर अपराधो पर अंकुश लगाने, आम जनों मे विश्वास पैदा करने व अपराधियों में भय बनाए रखने की हिदायत दी।
जिससे क्षेत्र में शांति व लोगों राहत मिल सकें।साथ ही लंबित पत्रावलियों का शीध्र निस्तारण करने, पुलिस गश्त बढा कर अपराधियों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर, मैस, रिकार्ड रुम, हथियार कक्ष, महिला एवं बाल डेस्क ,बंदी गृह ,शस्त्रागार व मालखाने का निरीक्षण कर पत्रावलियों की जांच की ।उन्होंने पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर भाटी, थाना प्रभारी राम गिलास गुर्जर, एएसआई, हैड कांस्टेबल सहित सभी कांस्टेबल उपस्थित थे।


















































