जयपुर में कैमिकल टैंकर में आग से11 जिंदा जले,35 झुलसे,40 से ज्यादा गाड़ियां जली

0
128
- Advertisement -

 

जयपुर । (सुनील शर्मा) जयपुर के अजमेर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के आगे ,पेट्रोल पंप के पास कैमिकल गैस से भरे टैंकर में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गए ,35 लोग झुलस गए,वहीं 45 से ज्यादा गाड़ियां जल गई।  हादसे के बाद अजमेर रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसे बंद कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अजमेर रोड पर ट्रक और एक अन्य ट्रक में  भिड़ंत हो गई।  भिड़ंत के बाद CNG ट्रक में हुआ 1 के बाद एक ब्लास्ट हुए ,  जिससे आस पास की गाड़ियों को लिया चपेट में ।

  इसमें सवारी बस भी शामिल  है।  बस से सवारियों ने उतरकर  जान बचाई।

   मामले में 3 दर्जन से अधिक लोग आग में झुलस गए। पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को  अस्पताल पहुंचाया गया।  गाड़ियों में फँसे हुए लोगों को दमकल, सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया।   क्लॉथोंन के पास की घटना, सुबह साढ़े 5 बजे की घटना ,अभी तक भी लग रही है कई गाड़ियों में आग पुलिस और प्रशासन कर रहा है बुझाने का काम।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here