आईआईटीएन बाबा ने रचाई शादी, घरवालों से लिया आशीर्वाद

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

हरियाणा। कहते हैं न सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते है ।  महाकुंभ के दौरान आईआईटीएन बाबा के नाम से सुर्खियों में आए अभय सिंह जहां पहले साधु बनने के बाद अपने घर नहीं लौटना चाहते थे।  लेकिन अब शादी के बाद अपने पैतृक घर लौटे तो एक बार फिर सुर्खियों में है।  दरअसल 2025 के महाकुंभ में फेमस हुए आईआईटीएन बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। उन्होंने फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि के दिन शादी की बताई।  शादी हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में की और बाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली। यानी की काम पुख्ता किया है। अब आपको बता दे कि आखिर उनकी पत्नी कौन है। उन्होंने कर्नाटक की रहने वाली प्रतीका से शादी की है.. जो कर्नाटक में इंजिनियर है।

दोनों इंजिनियर 

दोनों लगभग एक साल से एक दूसरे को जानते थे और फिर शादी का फैसला कर लिया।  अभय सिंह बॅाम्बे से पढ़े हुए इंजिनियर है और करोड़ों का कैरियर छोड़कर साधु बन गए थे ।  इसलिए महाकुंभ में अभय सिंह को मीडिया और सोशल मीडिया ने आईआईटीएन बाबा बना दिया था ।  पहले शादी नहीं करने की बात करते थे अब उनकी शादी की खबर से सब चौक गए है ।  यही नहीं शादी करने के बाद वे अपने घर हरियाणा जिले के झज्जर पहुंचे जहां उन्होंने अपने माता- पिता से आशीर्वाद लिया ।  माता- पिता ने भी अपने जवान बेटा जो बाबाजी बन गया था बहु के साथ वापस लौटा था उनके भी टुटे हुए सपने साकार हो गए। बेटे और बहु का माता- पिता ने जोरदार स्वागत किया।  पुरे हिंदू रिति रिवाज से बेटे- बहु का गृह प्रवेश कराया और अब दोनों मिलकर सनातन यूनिर्वसिटी की स्थापना करना चाहते है। माता- पिता ने कहा कि जो बेटे ने किया सही है… हम तो स्वागत ही करेंगे और हमारे साथ रहे अब ये बेटे बहु पर है कि वे क्या निर्णय करते है । फिलहाल तो अभय सिंह सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना करना चाहते है ।

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here