लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां (नागौर): कस्बे के पास स्थित सथाना रोड पर नौ कुन्टी दरबार में हज़रत दुर्वेश ग़रीब अली शाह रफ़ाई-अल क़ादरी के 9वें उर्स का शुभारंभ आज नमाज़-ए-असर के बाद परचमकुशाई के साथ हुआ। इस मौके पर कलंदरों और मलंगों ने करतब दिखाए और चादर पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
गदीनशीन फ़कीर रमज़ान अली ख़ां ने विशेष दुआएं कीं। दरगाह में आए जायरीनों के लिए लंगर का विशेष इंतज़ाम किया गया। उर्स की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरगाह पर पहुंचने लगे।
यह पांच दिवसीय उर्स हर धर्म और सम्प्रदाय के लोगों को एकजुट करता है। लोग यहां हाज़िरी देकर अपनी जायज़ तमन्नाएं पेश करते हैं और मुरादें पूरी होने की दुआ करते हैं। दरगाह पर साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिलती है।
कल नमाज़-ए-ईशा के बाद ओलमा-ए-किराम की तकरीर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

















































