हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

0
170
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी

सीकर,लोसल l यहां खेतान कॉलोनी स्थित जलदाय विभाग परिसर में एक पेड़ मां के नाम और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई। रिटायर्ड एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने बताया कि उनके दिवंगत पिता चौथूराम, माता चावली देवी और पुत्रवधू ममता बाकोलिया की स्मृति में छायादार पीपल, बड़ व नीम सहित कई पौधे लगाए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने परिवारजनों की याद और जीवन में आने वाले खुशियों के अवसरों पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया तथा पौधारोपण के प्रति अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मीराबाई, मुरारी लाल कुमावत, प्रमिला देवी, पूनम, मुकेश, सीताराम, रामनिवास, लक्की बाकोलिया सहित रेगर समाज के कई लोग उपस्थित रहे l

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here