लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी
सीकर,लोसल l यहां खेतान कॉलोनी स्थित जलदाय विभाग परिसर में एक पेड़ मां के नाम और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई। रिटायर्ड एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने बताया कि उनके दिवंगत पिता चौथूराम, माता चावली देवी और पुत्रवधू ममता बाकोलिया की स्मृति में छायादार पीपल, बड़ व नीम सहित कई पौधे लगाए।