गोदाम की आड़ में अवैध शराब ठेका चलाने पर भड़के ग्रामीण

0
181
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलेक्ट्रेट व जिला आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

भरतपुर – जिले के बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव बिडयारी से नगला पुरोहित जाने वाले मार्ग पर कंटेनर में अवैध रूप से शराब ठेका चलाने के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट एवं जिला आबकारी कार्यालय पहुंचे,जहां नारेबाजी करने के साथ साथ अधिकारियों को ज्ञापन दिया। अवैध शराब ठेके को तत्काल हटाने की मांग की। हालांकि इससे पहले उपखंड अधिकारी को भी ग्रामीण ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन जब समस्या का हल नहीं हुआ तो उन्होंने जिला अधिकारियों को ज्ञापन देने को मजबूर हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कंटेनर गोदाम के नाम पर लगाया गया है, लेकिन इसकी आड़ में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। इस रास्ते से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, महिलाएं, मजदूर, दुकानदार और अन्य आमजन आना-जाना करते हैं। कंटेनर के पास शराबियों की भीड़ लगने से आए दिन गाली-गलौज, झगड़े और अशांति का माहौल बना रहता है, जिससे गांव का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है। इसे हटाने के लिए ग्रामीण उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन मजबूरी में उन्होंने जिला अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए मांग की है कि गोदाम की आड़ में चल रहा यह अवैध शराब ठेका तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री कारोबार में स्थानीय आबकारी अधिकारियों की मिली भगत को लेकर भी आशंका जताई।
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द अवैध रूप से लगाया गया यह शराब ठेका नहीं हटाया गया, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here