डॅाक्टर्स डे पर कांग्रेस ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

0
149
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर तोतूका भवन सभागार, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े हुए चिकित्सकों ने भाग लिया।
चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की बधाई
इस अवसर पर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने उपस्थित सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा ऐसा क्षेत्र है जिसमें जो भी व्यक्ति चाहे जांच अथवा ईलाज के लिए आता है, वह चिंता व परेशानी के साथ आता है लेकिन ऐसे व्यक्ति चाहे व मरीज हो अथवा परिजन उन्हें ठीक कर खुशी-खुशी घर भेजने का कार्य चिकित्सक करते है।
उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी व्यक्ति जो दूसरों की परेशानी दूर करते है, वे साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के पास जो आता है वह आस भरी नजरों के साथ आता है और उनकी दुःख, तकलीफें दूर करने का कार्य डॉक्टर्स करते है इसीलिए उन्हें धरती पर ईश्वर का दर्जा दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि पेशे में व्यस्तता तो है लेकिन देश में जिस प्रकार का आज माहौल चल रहा है तानाशाही व्याप्त है, संविधान के विरूद्ध बातें हो रही है उसका ईलाज भी डॉक्टर्स को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने में और जो गलत हो रहा है उसको सुधारने में भी डॉक्टर्स को अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि यदि बुद्धिजीवी लोग आगे नहीं आये तो इसका नुकसान देश व समाज को उठाना पड़ेगा।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here