ढाणी भूतेश्वर की पानी समस्या पर विधायक हंसराज पटेल का त्वरित एक्शन

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


सिंगल फेज बोरिंग के दिए निर्देश, ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद

कोटपूतली। ढाणी भूतेश्वर में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विधायक ने जल संकट के स्थायी समाधान के लिए सिंगल फेज बोरिंग कराने के निर्देश जारी किए।

ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि ढाणी भूतेश्वर के लोग लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। शिकायत मिलते ही विधायक हंसराज पटेल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

विधायक के निर्देशों के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही पेयजल संकट से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने समस्या के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और त्वरित कार्रवाई करने पर विधायक हंसराज पटेल का आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बोरिंग कार्य शीघ्र पूरा हो जाता है तो क्षेत्र में पेयजल की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा और लोगों को राहत मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here