लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विजय कपूर
बीकानेर: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर देश में पहली बार 200 किमी लंबी ‘वेदांता टूर डी थार’ अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस का बीकानेर में भव्य आयोजन हुआ। रविवार सुबह नौरंगदेसर में मेघवाल ने रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत जामनगर–अमृतसर भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई के सहयोग से किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन
यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ‘टूर डी फ्रांस’ और ‘टूर डी स्विस’ की तर्ज पर आयोजित की गई।
-
पर्यावरण संरक्षण
-
कार्बन उत्सर्जन में कमी
-
थार सस्टेनेबिलिटी
-
आरोग्य, खेल और पर्यटन विकास
इस आयोजन के प्रमुख उद्देश्य रहे।
फ्रांस, स्विजरलैंड, सिंगापुर सहित भारत के 20 से अधिक राज्यों से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय साइक्लिस्टों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की आयु 16 से 69 वर्ष तक रही।
दो कैटेगरी—एलिट और एमेच्योर
एलिट (100 किमी)
-
पुरुष चैंपियन: साहिल कुमार
-
महिला चैंपियन: स्वास्ति सिंह
एमेच्योर (200 किमी)
-
पुरुष चैंपियन: अनूप कुमार
-
महिला चैंपियन: अर्पिता केतन पंडिया
एमेच्योर (100 किमी)
-
पुरुष चैंपियन: हर्ष कुमार
-
महिला चैंपियन: बरनाली महेला
विजेताओं के लिए 27 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई।
बीकानेर में साइकिल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने घोषणा की कि बीकानेर में साइक्लिंग रेस हर वर्ष इसी स्थान पर होगी, जिससे बीकानेर का नाम पर्यटन और खेल के वैश्विक मानचित्र पर चमकेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले बजट में साइकिल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की विशेष घोषणा की जाएगी।
प्रमुख अतिथि
इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, फ्रांस से आए साइक्लिस्ट पीयर गिरबॉड, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति रंगा ने तथा रेस समन्वयन सुरेंद्र कुकणा ने किया।
यह आयोजन भारत में साइक्लिंग के नए युग की ऐतिहासिक शुरुआत के रूप में दर्ज हुआ है।














































