बिजयनगर(ब्यावर) से बड-रामलाल नंगवाडा की रिपोर्ट
-बहु-चर्च
-जैन समाज ने ,मोन जूलूस निकाल दिया तहसीलदार को ज्ञापन
-मामले से जुड़े लोगो का शीध्र हो पर्दाफाश
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बिजयनगर । बहु-चर्चित नाबालिक बालिकाओं से दुष्कर्म ,ब्लेकमैल कांड में दिनों दिन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को बिजयनगर सकल जैन समाज ने विरोध स्वरूप मौन जुलूस महावीर भवन से रवाना होकर बापू बाजार , महावीर बाजार होते हुए पीपली चौराये तक मौन जुलूस निकाला। तहसीलदार रामकिशोर जांगिड को ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी की सजा व बुलडोजर जैसी कार्रवाई की मांग की। जिनके इस प्रकरण में तार जुड़े उनका पर्दाफाश करने की मांग की।
मौन जुलूस में जैन बन्धू भारी तादाद में महिलाएं, पुरुष हाथों तख्तियां लेकर चल रहे थे।
जैन समाज मंत्री प्रकाश बडोला ने इस प्रकरण में फंडिंग करने वाले व कड़ी कड़ी जोड़कर अपराधियों को सजा दिलाने की मांग की है। -जैन समाज मंत्री प्रकाश बडोला,इंदिरा भटेवडा,पुर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका,-विमल कोठारी, अध्यक्ष संभवनाथ संध एवं बसंत कोठारी जैन बन्धू ने भी घटनाक्रम पर आक्रोश जताया। सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर कठोर कार्रवाई की मांग की।















































