- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
पटना। AICC बिहार प्रभारी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बिहार में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात की। बैठक में AICC सचिव अल्लावरु भी मौजूद रहे। गहलोत ने मुलाकात को बेहद सकारात्मक और सार्थक बताया।
गहलोत ने कहा कि बिहार में INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने “महागठबंधन में फूट डालने और माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रायोजित कैंपेन चलाया।” उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए ऐसा माहौल बनाया गया जैसे गठबंधन में दरार आ गई हो, जबकि वास्तव में कोई मतभेद नहीं है।
गहलोत ने स्पष्ट किया कि 243 सीटों में से केवल 5-7 सीटों पर स्थानीय समीकरणों के कारण फ्रेंडली फाइट जैसी स्थिति बनी है, जो बहुत सामान्य है। इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।
गहलोत ने कहा —
“बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। लोग समझ चुके हैं कि प्रदेश में INDIA गठबंधन की जीत ही बिहार और देश के हित में है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में INDIA गठबंधन को जनता का अपार समर्थन मिलेगा और भाजपा की साजिशें असफल होंगी।
- Advertisement -













































