भाजपा की जिला स्तरीय संगोष्ठी आज, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं शामिल!

0
375
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्टर -सत्यनारायण चांदा 

-भाजपा की जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम आज,

आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम,

कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर चाकसू विधायक रामावतार बैरवा, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर समेत प्रशासनिक अधिकारियों नें आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चाकसू ।चाकसू विधानसभा क्षेत्र के बाड़ा पदमपुरा में जैन मंदिर सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल स्मृति एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस रूप में मनाने जा रही है

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे अतिथि

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर नें जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर देहात दक्षिण की जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। करीब दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर चाकसू विधायक रामावतार बैरवा, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष श्रवणलाल गुर्जर, जिला मंत्री हेमंत मीणा, कृषि मंडी चाकसू के पूर्व अध्यक्ष कैलाश शर्मा, एसीपी सुरेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी शिवचरण शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here