लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
खिलाड़ियों में दिखा जोश और उत्साह, खेल मैदान में गूंजे जयघोष
राजसमंद (गौतम शर्मा)।
सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सोमवार को भावा और जुन्दा विद्यालयों में हुआ। खेल मैदानों में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था।
भावा विद्यालय में हुआ उद्घाटन समारोह
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावा में आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान सीमा गहलोत ने की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक कंकू देवी गुर्जर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच मोतीलाल भील, पूर्व उप जिला प्रमुख सफलता गुर्जर, बंशीलाल गुर्जर, सिद्धार्थ शर्मा, सुनील रांका, शंकरलाल, बंसीलाल जी और जगदीश जी गुर्जर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शपथ ग्रहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद पीईईओ प्रधानाचार्य सीमा गहलोत ने प्रतियोगिताओं के आरंभ की घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शारीरिक शिक्षक लीलाधर पालीवाल, सुरेश चरनाल और शिक्षक भावेश के निर्देशन में खेल मुकाबलों की शुरुआत की गई।
भावा विद्यालय ने जीते रस्साकसी, फुटबॉल और वॉलीबॉल मुकाबले
पुरुष एवं महिला वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावा की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धी टीम न होने के कारण भावा विद्यालय ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश रेगर ने किया।
जुन्दा विद्यालय में भी उत्साह से शुरू हुआ महोत्सव
इसी क्रम में ग्राम पंचायत जुन्दा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यहां वॉलीबॉल, सितौलिया, खो-खो, कबड्डी और रस्साकसी जैसे खेलों में पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मिठू सिंह चौहान रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बाबूलाल शर्मा ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में घीसू लाल पितलिया, शारीरिक शिक्षक मुकेश चंद्र खटीक, रतन लाल शर्मा, ओमप्रकाश और ग्राम विकास अधिकारी गोपाल सालवी उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों के उत्साह से गूंजे खेल मैदान
पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के जयघोष, दर्शकों की तालियों की गूंज और उत्सवमय माहौल ने पूरे क्षेत्र में खेल भावना और उत्साह का संदेश दिया।
सांसद खेल महोत्सव के तहत हो रही इन प्रतियोगिताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में नया उत्साह जगाया है।


















































