बजट घोषणा में प्रत्येक वर्ग को मिली कई सौगाते- विधायक कोठारी

0
177
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। बेरोजगार, युवा, महिला,  किसान, व्यापारी व उद्योगपति, गौपालकों सहित प्रत्येक वर्ग को बजट घोषणा में कई सौगाते मिली है। विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा से बजट घोषणा में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भीलवाड़ा को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी की सौगात दी।

माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी ने बजट में घोषणा करते हुए भीलवाड़ा शहर में रामप्रसाद लड्डा नगर में एक 132 केवी जीएसएस की भी घोषणा की गई है, जिससे भीलवाड़ा शहर में बिजली में अचानक फॉल्ट आने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकेगी और शहर की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।

प्रदेश में संचालित गोशालाओं तथा नदीशालाओं हेतु प्रति पशु देय अनुदान को आगामी वर्ष 15 प्रतिशत बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन किये जाने की घोषणा हुई। साथ ही शीत ऋतु में गायों के स्वास्थ्यवर्द्धन की दृष्टि से गोशालाओं को आवश्यकतानुसार अनुदान के स्थान पर बाजरा भी उपलब्ध करवाये जाने का विकल्प दिया जाना प्रस्तावित है।

आरआईपीएस अथवा उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं के अन्तर्गत किसी कम्पनी के निदेशक अथवा उसके परिवार के सदस्य के अन्य कम्पनी में भी निदेशक होने से ऐसी द्वितीय कम्पनी को योजनाओं का लाभ लेने के लिये अपात्र नहीं माना जाना प्रस्तावित है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण के लिए चुनौती खड़ी हो गयी है। इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायतों पर स्टील के बर्तन उपलब्ध करवाते हुए श्बर्तन बैंकश् बनाया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु प्रथम चरण में, एक हजार पंचायतों को एक-एक लाख रुपये के बर्तन उपलब्ध करवाये जायेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here