Home latest बछड़ा बारस पर महिलाओं ने की गौ माता की पूजा, सुख-समृद्धि की...

बछड़ा बारस पर महिलाओं ने की गौ माता की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़। बछड़ा बारस के अवसर पर प्रतापगढ़ शहर में एक अनोखा धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने विधिवत गौ माता की पूजा कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

महिलाओं का मानना है कि बछड़ा बारस के दिन गौ माता की पूजा करने से परिवार में समृद्धि आती है और घर-आंगन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि इस दिन गौ माता की सेवा और आराधना करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

पूजा के दौरान महिलाओं ने मंत्रोच्चारण, श्लोक पाठ और गौ माता की आरती की। साथ ही उन्होंने गौ माता की सेवा और उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया।

इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने वाली महिलाओं ने इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version