लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जोधपुर। स्टेडियम क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। संगठित गिरोह के अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बुधवार को फायरिंग के तीनों आरोपियों की परेड कराई।
जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों को थाने से लेकर घटना स्थल तक परेड करवाई गई। यह परेड उदय मंदिर थाना SHO सीताराम की अगुवाई में कराई गई। SHO आरोपियों को लेकर सीधे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पुनः निरीक्षण भी किया।
फायरिंग के इस मामले को पुलिस बड़े गिरोह से जुड़ा मान रही है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
