Home latest रंग-रंगीला लहरियो लाई, सावन री तीज, में सजा उत्सव का रंग

रंग-रंगीला लहरियो लाई, सावन री तीज, में सजा उत्सव का रंग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। शिल्पी फाउंडेशन की ओर से होटल वेव इंटरनेशनल, मुरलीपुरा में “रंग-रंगीला लहरियो आई, सावन री तीज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राजस्थानी लोक संस्कृति, सावन की मस्ती और तीज की पारंपरिक रंगत से सजे इस आयोजन में महिलाओं और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा, विशिष्ट अतिथि  पुखराज प्रजापति तथा अति विशिष्ट अतिथि  संजय पुरोहित और मुरलीपुरा एसएचओ वीरेंद्र कुलीर रहे। कार्यक्रम की सफलता में शिल्पी फाउंडेशन की मुख्य संरक्षिकाओं सुनीता अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तीज माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ तीज माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद राजस्थानी लोकगीतों और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। मेहंदी प्रतियोगिता, लहरिया परिधानों में रैंप वॉक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर सीमा वालिया ने आकर्षक अंदाज में किया। उनके संवाद, मंच संचालन और शायरी ने आयोजन में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने बिखेरा रंगविभिन्न प्रतियोगिताओं में मोना राव, यामी, शुभम, भावना माथुर, सुरभि चावला, अंकित मिश्रा एवं माधुरी ने विजेता बनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को आकर्षक ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का खास आकर्षण नन्ही प्रतिभागी यामी रहीं, जो तीज माता के मनमोहक स्वरूप में सजकर पहुंचीं। अपनी मासूमियत और प्रस्तुति से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। विजेता घोषित होने पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

लोक कला केंद्र के ग्रुप ने जीता प्रथम स्थान

नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी लोक संस्कृति और कला को मंच पर जीवंत करते हुए काजल, कशिश अग्रवाल और पल्लवी के नेतृत्व में लोक कला केंद्र के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप की प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली।

लहरिया परिधानों की रंग-बिरंगी छटा

लहरिया परिधानों की रंग-बिरंगी छटा, लोकगीत, नृत्य, मेहंदी, रैंप वॉक और तीज माता की पूजा ने पूरे आयोजन को राजस्थानी संस्कृति और सावन की खुशियों से भर दिया। रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा, विशिष्ट अतिथि पुखराज प्रजापति एवं अति विशिष्ट अतिथि संजय पुरोहित ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ महिलाओं एवं प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं।

शिल्पी फाउंडेशन का यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, लोक संस्कृति, प्रतिभा और उत्सवधर्मिता का सुंदर संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में शामिल विजेताओं, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version