Home crime जोधपुर पुलिस ने गैंगवार और फायरिंग के आरोपियों को कराई पैदल परेड

जोधपुर पुलिस ने गैंगवार और फायरिंग के आरोपियों को कराई पैदल परेड

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट

जोधपुर: पुलिस ने फायरिंग केस के आरोपियों को सड़क पर पैदल ले जाकर कराया मौका मुआयना

जोधपुर। शहर में अपराध की लगातार घटनाओं के बीच पुलिस ने बुधवार को ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर आम लोगों को भी तसल्ली मिली और बदमाशों के मन में खौफ बैठा। उदयमंदिर थाना पुलिस तीनों गिरफ्तार आरोपियों को पैदल ही घटनास्थल तक लेकर गई और मौके पर मुआयना करवाया।

गैंगवार और फायरिंग के आरोपी है बदमाश

कुछ दिनों पहले स्टेडियम सिनेमा के पास हुई फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना शहर के बीचों-बीच होने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए जोधपुर से लेकर रोहिट, ब्यावर और अजमेर तक दबिश देकर तीनों आरोपियों—मोहित, आकाश और दुष्यंत—को गिरफ्तार कर लिया था।

रिमांड के आखिरी दिन निकल रड़क

बुधवार को पुलिस रिमांड का अंतिम दिन था। इसी कारण पुलिस टीम थानाधिकारी सीताराम खोज के नेतृत्व में आरोपियों को पैदल ही घटनास्थल तक लेकर गई। शहर की भीड़भाड़ वाली सड़क पर पुलिसकर्मियों के बीच हथकड़ी लगे आरोपियों को चलते देख लोगों की नजरें वहीं टिक गईं। मौका मुआयना पूरा होने के बाद आरोपियों को थाने लाया गया।

दो गैंगों के बीच पुराना विवाद
जांच में सामने आया कि शहर में एनसीआर गैंग और टांटिया गैंग के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। टांटिया गैंग ने एनसीआर गैंग को स्टेडियम सिनेमा के पास राजीनामे के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान एक पक्ष ने पेचकस निकालकर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद एनसीआर गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। दूसरी ओर, टांटिया गैंग के सदस्य भागकर पास की पुलिस चौकी पहुंच गए। दोनों गिरोहों में आपसी लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version