लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कहा- संगठन केवल नाम का नहीं, काम का होगा; अंतरिम कार्यकारिणी की हुई घोषणा
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
उपभोक्ता अधिकारों की आवाज बुलंद करने और भ्रष्टाचार व लूटखसोट के खिलाफ जनता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नवकार लॉ चैम्बर, भीलवाड़ा में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट अशोक जैन को उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
अशोक जैन ने कार्यभार संभालते ही अंतरिम कार्यकारिणी की घोषणा की और कहा कि “संगठन केवल नाम का नहीं, काम का होगा।”
अंतरिम कार्यकारिणी के सदस्य
-
प्रदेश महामंत्री: एडवोकेट जितेंद्र मारू
-
संरक्षक: राजेंद्र कचोलिया, हेमंत कोठारी, मंजू पोखरना, आशा रामावत
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: पंकज गर्ग
-
उपाध्यक्ष: विनोद जैन, राकेश सक्सेना
-
कोषाध्यक्ष: रामकिशन सोनी
-
सचिव: कय्यूम मोहम्मद, प्रवीण कोठारी, आशीष अग्रवाल, सुनीता झामड़, रजनी सिंघवी
बैठक में कोर कमेटी सदस्यों मंजू खटवड़, संगीता अग्रवाल और एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा ने जनता का आह्वान किया कि “अब समय आ गया है कि उपभोक्ता अपने हक की लड़ाई खुद लड़ें। संगठन हर घर तक जाकर जनता को जागरूक करेगा।”
प्रदेश महामंत्री एडवोकेट जितेंद्र मारू ने कहा कि “हमारे संगठन में काम ही पूजा है। अब कोई भी उपभोक्ता ठगा नहीं जाएगा। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर इसे गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।”
यह खबर केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं है, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों की नई क्रांति का ऐलान है। अब उपभोक्ता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।













































