लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उदयपुर। मेवाड़ पूर्व राजपारिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ पंचतत्व में विलीन, महासतिया में हुआ अंतिम संस्कार, बेटे लक्ष्यराज ने मुखाग्नि दी।
दरअसल मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ रविवार को महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शंभू पैलेस से शुरू हुई। जो बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए ‘महासतिया’ पहुंची। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे महासतिया में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहाँ बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी। महासतिया में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, रवींद्र सिंह भाटी, ताज ग्रुप के सीईओ पुनीत चटवाल, उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।















































