लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर | बृजकिशोर पारीक। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अंजलि वैष्णव को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि यह नियुक्ति गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विकास महला द्वारा की गई है।
सक्रियता के आधार पर मिली जिम्मेदारी
अंजलि वैष्णव को पार्टी में उनकी सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
️ अंजलि वैष्णव ने जताया आभार
नियुक्ति के बाद अंजलि वैष्णव ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी।
कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर जोधपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
यह नियुक्ति जोधपुर देहात क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


















































