अमेरिका में बर्फीले तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 9,000 उड़ानें रद्द

0
64
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अमेरिका में भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में आने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फीले तूफान के कारण आज करीब 9,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि शनिवार को भी लगभग 4,000 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर (FlightAware) ने दी है

तूफान का असर अमेरिका के दक्षिणी राज्य टेक्सास से लेकर देश के कई अन्य हिस्सों तक देखा जा रहा है। खराब मौसम के चलते हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में ओलावृष्टि, भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं और रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा है।

बर्फीले तूफान को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं और लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here