लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़ |
खादी ग्रामोद्योग समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत प्रजापति ने कहा कि जिस प्रकार हरियाणा में मिट्टी का कार्य करने वाले प्रजापति समाज के कामगारों को राज्य सरकार द्वारा जमीन आवंटित की गई है, उसी तरह राजस्थान में भी वर्षों से किराए की जमीन पर ईंट-भट्टे, मिट्टी के बर्तन और अन्य कुम्हारगिरी कार्य कर रहे प्रजापति समाज के कामगारों को प्रति परिवार 5 एकड़ भूमि आवंटित की जानी चाहिए।
डॉ. प्रजापति रविवार को प्रतापगढ़ में आयोजित प्रजापति समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भव्य स्वागत एवं बैठक का आयोजन
उनके एक दिवसीय निजी प्रवास के दौरान प्रजापति समाज ने कृषि मंडी के पास स्थित हनुमानजी मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की। इस दौरान अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष हीरालाल प्रजापत की अध्यक्षता में समाजजनों ने डॉ. प्रजापति का भव्य स्वागत-सत्कार किया।
समाज के पदाधिकारियों ने रखे विचार
बैठक को महासंघ के संभागीय मंत्री सोहनलाल प्रजापत, जिला महामंत्री राजेश प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकारलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष शिवलाल प्रजापत, रमेश प्रजापत, सत्यनारायण प्रजापत, युवा उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रजापत, टीकम प्रजापत, राकेश प्रजापत, जीवन प्रजापत, दिलीप प्रजापत और तुलसीराम प्रजापत सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह मांग रखी कि प्रजापति समाज के पारंपरिक कामगारों को राजस्थान सरकार द्वारा जमीन का अधिकार मिलना चाहिए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपने कार्य को आगे बढ़ा सकें।
