आधा दर्जन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण ,दिए निर्देश

0
184
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। मुख्य ब्लॉक शिक्षा प्रारंभिक अधिकारी उनियारा द्वारा बुधवार को उपखंड क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन सरकारी विद्यालयों का शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परख राजस्थान कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण कर अध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सीबीईओ उनियारा हरिराम मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बुधवार से परख राजस्थान कार्यक्रम संचालित किया गया है ।जिसके तहत बुधवार को राप्रवि चेनपुरा , राप्रवि संस्कृत ढिकोलिया , राप्रवि शिवदासपुरा , राजवंश विद्यापीठ ककोड एवं मोहम्मद गढ़ के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। सीबीईओ द्वारा कक्षा कक्षो में जाकर विद्यार्थियों से परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 राजस्थान कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी । तथा यू डाईस , अपार और गृह कार्य की कॉपियां एवं ओ एम आर का अवलोकन किया । इस दौरान अध्यापकों को गृह कार्य की परख करते समय विद्यार्थियों द्वारा की गई गलतियों को सुधारने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान मिड डे मील, स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, बालकों को विद्यालय से जोड़ने सहित कई बिंदुओं पर अध्यापकों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सीबीईओ मीणा ने मिड-डे-मील में पोषाहार की चखकर गुणवत्ता की जांच की जिसमें पोषाहार गुणवत्तापूर्ण पाया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य शकुंतला चौधरी, , प्रधानाध्यापक प्रभु लाल गुर्जर , प्रधानाचार्य इंद्र जैन , प्रधानाध्यापक रमेश चंद मीणा , अर्चना मीणा , त्रिलोकचंद जायसवाल , रामसाहय मीणा शारीरिक शिक्षक सहित कई अध्यापक उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here