लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
24 जोड़ों के लग्न लिखे गए, समाजजनों में उत्साह का माहौल
रिपोर्टः गौतम शर्मा, राजसमंद
राजसमंद। खटीक समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 27 नवंबर को कुरज गांव में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
24 जोड़ों के लग्न लिखे गए
राजसमंद खटीक समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचंद्र चंदेल ने बताया कि सोमवार को समाज भवन, कुरज में विधिवत लग्न लेखन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
पंडितों द्वारा 24 जोड़ों के लग्न लिखे गए और समाज के पंचों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ प्रक्रिया पूरी की गई।
समाजजनों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में रामचंद्र, दिनेशचंद्र गिलुंड, गणेशचंद्र, ओम चावला (कुंवारिया), छगनलाल खींची, शंकरलाल मोही, जगदीशचंद्र बागोल, एडवोकेट ईश्वरलाल पहाड़िया, भेरूलाल (राजनगर), जितेंद्र कुमार (कुमारिखेड़ा) और एडवोकेट ज्ञानचंद्र (रायपुर) सहित
भेरूलाल, नाथूलाल, किशनलाल, पीरूलाल, बाबूलाल, गोपीलाल, मोहनलाल, रामसुख, छगनलाल, सुरेशचंद्र समेत कुरज, गिलुंड, केलवा, मोही, खमनोर, बागोल, कुंवारिया, पीपरड़ा आदि क्षेत्रों के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सामाजिक एकता की मिसाल
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, सहयोग और समरसता का प्रतीक बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल आर्थिक दृष्टि से उपयोगी हैं, बल्कि समाज में समानता और बंधुत्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।
भव्य आयोजन की तैयारियां
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि विवाह समारोह कुरज के खेल मैदान में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले मेहमानों के स्वागत, बारात निकासी, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियाँ भी अंतिम चरण में हैं।


















































