दो जनवरी को नरैना में फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर

0
305
- Advertisement -

 

व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कर जारी किए जाएंगे लाइसेंस

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत 
जयपुर ग्रामीण/नरैना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के आयुक्त के निर्देश पर नरैना में दो जनवरी को फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। ये शिविर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर द्वितीय की टीम द्वारा एवं
नगर पालिका मंडल और व्यापार मंडल के सहयोग से ब्रह्म समाज धर्मशाला, सुरभि विद्या मंदिर, कटला बाज़ार रोड और बस स्टैंड, नरैना में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में खाद्य व्यापारियों के फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन मौके पर ही बनाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉक्टर हंसराज भदालिया ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में खाद्य व्यापारियों के फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनाकर वितरित करने के साथ ही व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 में निहित प्रावधानों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किराना, मिठाई, होटल, डेयरी, रेस्टोरेंट, हलवाई, केटरिंग व्यापारियों, फास्ट फ़ूड, चाट, पकौड़ी, फल, सब्जी का ठेला, स्टॉल लगाने वाले विक्रेताओं के आवेदन ऑनलाइन कर मौके पर ही लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन जारी किए जाएंगे।
शिविर मे एमएफटीएल (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ऑन व्हील्स) के माध्यम से आमजन को खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता एवं मिलावट के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही आमजन के लिए खाद्य पदार्थों की जाँच करवाने की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध होगी।

किनको मिलेगा शिविर का लाभ:
शिविर में जिन खाद्य कारोबारकर्ता का वार्षिक टर्नओवर 12 लाख से कम है, उनका फ़ूड रजिस्ट्रेशन जारी किया जाएगा। उन्हें फ़ूड रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज के रूप मे आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटो कॉपी एवं स्वयं की एक पासपोर्ट साइज की फोटो साथ लानी अनिवार्य है। जिन खाद्य कारोबारकर्ता का वार्षिक टर्न ओवर 12 लाख से ज्यादा है, उन्हे फ़ूड लाइसेंस हेतु आधार कार्ड की कॉपी, पेन कार्ड, बिजली बिल, जीएसटी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here