11वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का हुआ आयोजन 

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रीडूंगरगढ़ से विजय कपूर की रिपोर्ट
श्रीडूंगरगढ़ । 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम योग दिवस कार्यक्रम  नानुदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक विद्यालय के प्रांगण में विभागीय निर्देशानुसार प्रातः 06:15 बजे से उपखंड अधिकारी  उमा मित्तल माननीय ताराचंद सारस्वत विधायक तथा नगरपालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा आसाराम पारीक आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया । अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका अविनाश शर्मा योग ब्लॉक नोडल प्रभारी डॉ पवन गोदारा की देखरेख में संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी कर योगाभ्यासियों हेतु बैठक व्यवस्था की तथा योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों हेतु अल्पाहार व शीतल पेय वितरण करवाया गया।

योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा के निर्देशन में आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी के शुरू किये योग दिवस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें जिससे सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा तथा बढ़ती आपराधिक प्रवृति को योग के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने दैनिक मानसिक थकान को कम करने हेतु योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग से हम स्वयं को नव ऊर्जस्वित कर पाते हैं।

योग प्रशिक्षक ने योग के अष्टांगिक यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि के बारे में योगाभ्यासियों को संक्षेप में बताया तथा युवाओं को योग द्वारा नशे से दूर रहने के उपाय सुझाए। माननीय प्रधानमंत्री महोदय के योग दिवस के लाइव प्रोग्राम को दिखाया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here