10 स्कूलों के जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए 106.48 लाख रुपए स्वीकृत

0
143
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार ने 10 राजकीय विद्यालयों के लिए 1 करोड़ 6 लाख 48 हज़ार रुपए की स्वीकृति प्रदान की हैं। जानकर सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत उनियारा उपखंड क्षेत्र के राउमावि अलीगढ़ के लिए 11.80 लाख रुपए,राउमावि बनेठा 18 लाख,राउप्रावि बूंदी 2.75 लाख, राप्रावि मोतीपुरा 3.75 लाख, राप्रावि ठिकरिया 11.60 लाख, राउप्रावि सहादत नगर 13.50 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

जबकि देवली उपखंड के राउप्रावि नोंदपुरा 9.36 लाख,राउप्रावि रावता 9.42 लाख, राउप्रावि सरोली 9.50 लाख, राउप्रावि बालागढ़ के लिए 16.80 लाख की मंजूरी मिली हैं। इन स्कूलों में कमरों की मरम्मत के बाद बारिश के दिनों छत के टपकनें व जर्जर कमरों की समस्या से निजात मिल सकेगी।इधर विद्यालयों में बजट स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदनदिलावर का आभार जताया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here