जयपुर, अलवर , दौसा में कल भी नेट बंद रहेगा

0
127
- Advertisement -

जयपुर। उदयपुर में हुए हत्याकांड के बाद जयपुर सहित कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद है। जयपुर के संभागीय आयुक्त सीताराम भाले ने एक आदेश जारी कर शनिवार 2 जुलाई शाम 5.30 बजे तक मोबाइल पर चलने वाली नेट सेवा को प्रतिबंधित किया है। इंटरनेट सेवा फोन और बॅाडबैंड पर चालू रहेगी। हालांकि इंटरनेट सेवा बंद करने से प्रदेश के करोड़ों लोगों को भारी आर्थिक नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। की लोगों का कारोबार जो इंटरनेट पर ही टिका हुआ है वो पूरी तरह से चौपट हो गया है। तीन दिन से बहुत से लोगों को खाने- पीनी की वस्तुओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। ओला, ऊबर जैसी सेवाएं भी लगभग बंद है। खाने – पीने की वस्तओं की सेवाओं की प्रदाता कंपनियां स्वीजी, जौमेटो सहित अन्य कंपनियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here