Home education पी.एस.एकेडमी में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में बांटे पुरुस्कार

पी.एस.एकेडमी में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह में बांटे पुरुस्कार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर के बाग की ढाणी में शक्ति माता मंदिर के पास स्थित पीएस एकेडमी में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं एसयूपीडब्ल्यू शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं एवं परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिनारायण राय थे। अध्यक्षता भागचंद बड़ीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सुभाष कुमावत पचार, रमेश कुमार चौधरी, संजू जेठीवाल,मंजू नेहरा, संतोष कुमावत, रामकृष्ण कुमावत,सुरेश जेठीवाल रहे। कार्यक्रम में मॉडल प्रदर्शनी, विचित्र वेशभूषा प्रदर्शनी, डांस कंपटीशन हुआ। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान आने वाले विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रभारी पूनम अनावडिया एवं सुमन जेठीवाल ने अनेक कलाकारों के द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। शिविर प्रभारी ताराचंद ताकर ने मां दुर्गा, मां सरस्वती, लक्ष्मीबाई के संपूर्ण जीवन वृतांत को एक संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस मौके पर शिविर उप प्रभारी पूजा सेपट, ललिता प्रजापत, मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मनोहर, डायरेक्टर शंकर कुमावत, संदीप सेन, राकेश कुमावत, आर,के कुमावत, ओम प्रकाश सेपट, कृष्ण राजोरा, रिंकू नायक, नारायण कुमावत, अनिल स्वामी, दीपक मनोहर आदि लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version