लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मुकेश सैनी की रिपोर्ट
डीग । बार के वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम साहब एवं तहसीलदार साहब डीग से उप पंजीयन कार्यालय डीग में कार्मिक संजय मीणा के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे । संजय मीणा रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्री का बाबू है जो आम लोगों को एवं वकील के प्रति उसका व्यवहार बहुत गलत है, और हर कागज के पैसे लेता है जिसकी शिकायत भी कई बार मौखिक रूप से एडीएम साहब और तहसीलदार डीग को भी पूर्व में कर चुके हैं परंतु वह अपनी आदत से लाचार हो चुका है आज इसी संदर्भ में एसडीएम साहब और तहसीलदार साहब जी को एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म जी को संजय मीणा की शिकायत भेजी गई है कि इसको रजिस्ट्रेशन ऑफिस बाबू से हटकर किसी अन्यत्र जगह को लगाया जाए, जिससे कि ऑफिस की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो आम जन को राहत मिल सके।
