Home latest विधवा महिला सफाईकर्मी से अभद्रता , निलंबित करने का विरोध

विधवा महिला सफाईकर्मी से अभद्रता , निलंबित करने का विरोध

0

खेडली से इकलेश शर्मा की रिपोर्ट

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विधवा सफाई कर्मचारी ववली  से की सफाई निरीक्षक ने अभद्रता तथा ग़लत तरीके से निलंबित,
इसके बाद आक्रोशित हुए सफाईकर्मी,

खेड़ली।  नगरपालिका के उधार के सफाई निरीक्षक द्वारा एक विधवा महिला सफाईकर्मी से अभद्रता तथा ग़लत तरीके से निलंबित करने के बाद खेड़ली नगरपालिका के क़रीब 70 महिला पुरूष सफाई कर्मचारी झाड़ू डाउन हड़ताल पर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार खेड़ली नगरपालिका का एक तरह से दूर्भाग्य है कि स्थायी सफाई निरीक्षक नहीं है जिसकी एवज में फायरमैन विजय शर्मा को स्वास्थ्य सफाई निरीक्षक का कार्यभार दिया है। जिसका हमेशा विवादों से रिश्ता रहा है
सफाई निरीक्षक के मलाईदार पद को लेकर हर स्तर पर उतर जाता है।
शनिवार को ववली वाल्मीकि महिला सफाईकर्मी से अभद्रता तथा ग़लत तरीके से निलंबित कर दिया गया ,जिसकी सुचना अन्य सफाई कर्मचारियों को लगी तो सभी सफाई कर्मचारी झाड़ू डाउन हड़ताल पर बैठ गए तथा सफाई निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई निरीक्षक मनमानी करते हुए, सफाईकर्मियों से गालियां तथा मारपीट तक कर देता है दंबगई करता है। गौरतलब है कि पूर्व में भी उक्त सफाई निरीक्षक पर ज़ब्त पोलीथीन ग़ायब करने अतिक्रमण में भेदभाव करने को लेकर कस्वेवासी लामबंद हो चुके हैं। आखिर इतना सबकुछ होने पर भी उक्त सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version