लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सुनील शर्मा की रिपोर्ट
जयपुर। पुलिस थाना बजाज नगर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सैकडो सीसीटीवी कैमरो की विडियो फुटेज चैक करते हुए सूने मकानों के ताले तोड कर सोने चांदी के जैवरात चुराने वाले मुख्य चोर निखिल तलवार को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिम निखिल तलवार द्वारा चोरी किये गये आभूषणो को खरीदने वाले सुनार जितेन्द्र सोनी व बिकवाने वाले सुरेश कुमार सैनी को भी गिरफतार किया गया। पुलिस मुल्जिम जितेन्द्र सोनी से चोरी के जेवरातों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। मुल्जिम निखिल तलवार ने पूछताछ के दौरान बताया की सुने मकानो की रैकी करने के बाद दिन के समय ही घर के ताले तोडकर वारदातो को अंजाम देता था ।
पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम (IPS), ने बताया कि दिनांक 20 दिसंबर को थाना बजाज नगर ईलाका बरकत नगर की सांखला कॉलोनी के सुने मकान के ताले तोडकर लाखों रूपये के जेवरात चुराने की हुई घटना पर दर्ज प्रकरण संख्या 710/2024 धारा 331 (3), 305ए बीएनएस में वांछित चोरो की घर पकड हेतु आशाराम चौधरी अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपरविजन एवं आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के दिशा निर्देशन में ममता मीना थानाधिकारी पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में इंद्राज एएसआई, धर्मसिंह हैड कानि की टीम गठित की गई। टीम के सदस्यो द्वारा दिन रात थाना बजाज नगर ईलाका में घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटवी कैमरे देखे गये तथा पूर्व से चालानुशुदा सूने मकानो में चोरी करने वाले अपराधियो जानकारी करते हुए मुखबिर मामूर किये गये, चालानशुदा अपराधियो से गहन पूछताछ की गई तथा आधुनिक तकनिकीयो को प्रयोग करते हुए ट्रेडिशनल पुलिसिंग के द्वारा विडियो फुटेज के आधार पर रेन्टल गाडियो के शोरूमो पर जानकारी करते हुए अपराधी को चिन्हीकरण किया गया गठित टीम के सदस्यो द्वारा दिन रात अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत करते हुए प्राप्त सूचनाओ के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले निखिल तलवार को उदयपुर से सलुम्बर की तरफ आते हुए हाईवे पर डिटेन कर प्रकरण की घटना के बारे पूछताछ करने पर दिन के समय बरकत नगर के मकान के ताले तोडकर सोने चांदी के जेवरात चुराने की घटना को स्वीकार करने पर पर आरोपी को दस्तयाब कर थाने पर लाये तथा बाद अनुसंधान आरोपी निखिल तलवार पुत्र स्व. सतीश तलवार उम्र 41 साल निवासी मकान नंबर 2/131 मालवीय नगर थाना मालवीय नगर और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।
















































