अवैध बजरी से भरे 8 ट्रैक्टर ट्राली किये जप्त

0
275
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रेलमगरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

अवैध बजरी दोहन पर पुलिस की टीम ने गिलूण्ड मे दी दबिश,

रेलमगरा थाना अधिकारी सोनाली शर्मा ने दी जानकारी,

राजसमंद (गौतमशर्मा)। के रेलमगरा थाना क्षेत्र में हो रहे है अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 8 ट्रैक्टर मय ट्राली जब्त किये है। रेलमगरा थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया की पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमे सहायक उपनिरीक्षक शांति लाल मीणा, हेडकांस्टेबल वीरेंद्र सिंह आदि इस टीम ने गिलुंड क्षेत्र में बहने वाली बनास नदी पेटे में दबिश देकर कार्रवाई की तो अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया मौके से ट्रैक्टर चालक टेक्क्तर छोड़ भाग निकले। लेकिन 8 ट्रैक्टर में ट्राली जप्त किए गए। इस मामले में खान विभाग को शिकायत के लिए सूचना दे दी गई है। खनिज विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here