पिता ही दो साल से अपनी नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म

0
155
- Advertisement -

बीकानेर। खाजूवाला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां को खो चुकी एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही कर रहा था। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पिता को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया गया है। पुलिस को शिकायत मिली कि खाजूवाला क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में 38 वर्षीय पिता ने अपनी ही 15 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। एक बार नहीं बल्कि पिछले दो साल से बार बार उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। पुलिस को दी गई रिपोर्ट ने आरोप हैं कि पिछले 3 साल पहले मां का देहांत हो गया। इसके बाद पिता बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिग बेटी ने अपनी आप बीती अपने चाचा को बताई और चाचा ने नाबालिग भाई के साथ जाकर पुलिस थाना खाजूवाला जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। खाजूवाला DYSP अंजुम कायल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग लड़की के चाचा ने पुलिस थाना खाजूवाला में रिपोर्ट दी हैं।
एफआईआर के मुताबिक वे कुल तीन भाई बहन हैं। 3 वर्ष पहले मां का देहांत हो जाने के बाद ये लड़की अपने 16 वर्षीय भाई व 9 वर्षीय बहिन के साथ पिता के पास गांव में रह रही थी। पीड़िता का आरोप हैं कि कुछ समय तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा परंतु अब लगभग 2 साल से उसका पिता उसके साथ डरा धमकाकर जबरन बलात्कार कर रहा है। पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार जब उसने व उसके भाई ने इसका विरोध किया और चाचा को बताने को कहा तो उसके पिता ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता को बीकानेर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए।

- Advertisement -
Previous articleगंगधार में अवैध बजरी खनन पर प्रशासन का शिकंजा
Next articleअखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव 9 सितंबर को जयपुर में
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here