बच्चे और एक व्यक्ति रेफर
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर ।( राजेंद्र शर्मा जति) – उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक अलमारी में रखी बोतल गिर जाने से ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। ब्लास्ट की आवाज सुनकर मौके पर आस पास लोग एकत्रित हो गए साथ ही निजी वाहन से सभी घायल लोगो को गंभीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।जहां दो बच्चे और एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया है।

ग्रामीणों जानकारी देते हुए बताया कि गांव मडरपुर निवासी डालचंद के घर महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। जहां चूल्हा रखा हुआ था उसके ठीक ऊपर एक अलमारी थी।अलमारी में एक लीटर पेट्रोल बोतल में रखी हुई थी।अचानक पेट्रोल से भरी बोतल गैस चूल्हे पर गिर जाती है और अचानक से तेज ब्लास्ट होता है,जिसमें दो बच्चे सहित 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।परिवार के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी की हालत गंभीर थी। डालचंद के घर के बाहर से गांव का एक व्यक्ति कार लेकर जा रहा था। तभी उसे रोका और उसी कार के जरिए सभी को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया।
घटना में डालचंद, पीतम, मंजू , हेमलता , भारती , लवकुश ,प्रेम सिंह बुरी तरह झुलस गए।सभी को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। आरबीएम अस्पताल से प्रेम सिंह और दो बच्चे हेमलता, लव कुश को जयपुर रेफर कर दिया गया है।
जिले में लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर प्रतिबंध के बावजूद खुले आम बोतल में पेट्रोल दिया जाता है।जबकि इस तरह से पेट्रोल देने पर प्रतिबंध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















































