लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जवाबदेहिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का लिया संकल्प
जयपुर। (आर. एन. सांवरिया)सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन दिवस के अवसर पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सुशासन की शपथ ली।
मुख्यालय अंबेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी ने सभी कार्मिकों को जवाबदेहिता और संवेदनशीलता की भावना से कार्य करने का संकल्प लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हमें यह स्मरण कराती है कि शासन का वास्तविक उद्देश्य सत्ता संचालन नहीं बल्कि अंत्योदय की भावना से आमजन के लिए कार्य करना है।
विभाग के समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों, छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में भी सुशासन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त निदेशक रीना शर्मा, अतिरिक्त निदेशक सूंडा राम मीणा, अतिरिक्त निदेशक अरविंद सैनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
















































