लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। पूर्व महात्मा गांधी चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी के नेतृत्व में राजस्थान नर्सेंज यूनियन के पदाधिकारी भीलवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय विश्नोई समाज नर्सेंज के तृतीय अधिवेशन में शामिल हुए।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश संयोजक भंवर विश्नोई भीलवाड़ा पधारने पर जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट और दिनेश सोनी ने मेवाड़ी सांफा बाँधकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला प्रवक्ता गिरिराज लढ़ा ने बताया कि इस दौरान यूनियन जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने भीलवाड़ा में स्टेट बॉलीबॉल आयोजन की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक भंवर विश्नोई द्वारा सभी पदाधिकारियों को जमभेश्वर भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान यूनियन के उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया, भगवती विश्नोई, ओम विश्नोई, ईश्वर खींची सहित सैकड़ों नर्सेंजकर्मी और सदस्य उपस्थित रहे।


















































