लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बच्चों ने सीखे कार के पार्ट्स और सेफ्टी फीचर्स, बढ़ा उत्साह और ज्ञान
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
श्री महेश पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों ने हाल ही में कीया और नेक्सा कार शोरूम का शैक्षणिक भ्रमण किया। एलकेजी के छात्रों को कीया शोरूम और यूकेजी के छात्रों को नेक्सा शोरूम में ले जाकर बच्चों को कार के बॉडी पार्ट्स, स्टेयरिंग, टायर, सीट बेल्ट और सुरक्षा फीचर्स के बारे में रोचक जानकारी दी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने बताया कि यह भ्रमण बच्चों के सीखने के लिए बहुत उपयोगी रहा। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने कहा कि छोटे बच्चों ने वाहनों के प्रकार, उनके हिस्सों और ट्रैफिक नियमों के बारे में उत्साह से जानकारी प्राप्त की।
शोरूम के स्टाफ ने बच्चों को कार बनने, चलाने और देखभाल की प्रक्रिया समझाई और सभी छात्रों को गिफ्ट हैंपर भी दिए। भ्रमण के अंत में बच्चों ने कारों के साथ फोटो खिंचाई और खुशी-खुशी स्कूल लौटे।
विद्यालय के प्रबंधकों ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के ज्ञान, अनुभव और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे।
















































