लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
मालपुरा तहसील में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तहसील सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जगदीश्वर शिव मंदिर, लावा में आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरीशंकर जांगिड़ एवं उनकी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर तिलक, माल्यार्पण व आरती के साथ हुई। जिला अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब सभी समाज बंधु एकजुट होकर जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने में सहयोग करें। उन्होंने शिक्षा, हुनर एवं कला को समाज विकास की आधारशिला बताया।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष नेहनु लाल जांगिड़ ढिकोलिया ने कहा कि सहयोग और सहभागिता से ही समाज प्रगति कर सकता है। समारोह में अतिथियों का माला, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला व तहसील स्तर के कई पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, संगठन प्रतिनिधि और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिनमें—
बजरंग लाल जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, महेश जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, महेश भरनी, मनोज भावता, कैलाश जांगिड़, सियाराम कुरथल, माखनलाल जांगिड़, महेंद्र चूली, रामविलास सेदारिया, सत्यनारायण जांगिड़, बद्रीलाल जांगिड़, कमलेश जांगिड़, कन्हैयालाल जांगिड़, ताराचंद जांगिड़, नंदकिशोर जांगिड़, अवधेश जांगिड़, टीकम जांगिड़, सीताराम जांगिड़ सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।


















































