- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। बाब साहेब डॉ बी आर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर के तत्वावधान में आज श्रृद्धांजलि सभा का आयोजनa सोसायटी प्रांगण में किया गया ।
सर्वप्रथम बाबासाहेब की विशाल प्रतिमा पर आगंतुओं द्वारा पुष्पाजंली अर्पित की गई | तत्पश्चात श्रृद्धांजलि सभा में काफी वक्ताओ ने बाबा साहेब और समाज की वर्तमान स्तिथि के परिपेक्ष में अपने विचार रखे ।
श्रृद्धांजलि सभा में अन्य व्यक्तियों के अलावा सोसायटी अध्यक्ष जसवन्त सम्पतराम, महासचिव जी एल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, रामेश्वर सेवार्थी, के आर मेघवाल, यादराम फांसल, प्रशांत मेहरडा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बी एल भाटी, छगन बेनीवाल, मदन दुधवाल, रोहित खन्ना, ईरा बोस, पूरण मल मेहरड़ा, पूर्णानंद मेहरड़ा, भूरा राम बलाई, मानसिंह खन्ना, जगदीश नारायण रमण, गोपाल प्रसाद, रामकिशन मेहरा, पूर्ण सिंह मोर्य, कजोड़ मल बैरवा, एच पी कंवरिया, डॉ दयानंद टांक, डॉ एम एल परिहार, महेश गौरा, एडवोकेट प्रिती कुमारी, सुश्री नेहा बावरिया, सुनील बैरवा आदि के साथ बहुत सी संख्या में लोग शामिल हुए ।
- Advertisement -














































