प्रियंका और राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में की पीड़ित किसान परिवारों से मुलाकात

0
171
- Advertisement -

लखनऊ। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लखीमपुर खीरी में किसान हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों से मुलाकात की । इस दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मृतक किसानों के परिजनों को भरोसा दिलाया और कहा कि संकट ओर दुःख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। प्रियंका गांधी ने कहां की में लखीमपुर खीरी आकर खुश हूँ। कम से कम किसानों की तकलीफ में शामिल तो हो सकी। हालांकि यहां आने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा लेकिन यह संघर्ष किसानों के बलिदान के आगे कोई मायने नहीं रखता है। वे हमेशा किसानों के साथ रहेगी। उन्होंने कहा लोकतंत्र में कोई भी सरकार इस तरह आंदोलन को कुचलने कृत्य नहीं कर सकती । सरकार ने अभी तक भी उन आरोपियों को नहीं गिरफ्तार किया जिन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों को कुचल कर मार दिया, इससे साफ है कि सरकार कहीं न कहीं किसानों को किसानों की हत्या करने वालों को बचाना चाहती है । हम जब तक किसानों को कुचलने वालों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती ,किसानों को न्याय नहीं मिलता ,उनका संघर्ष जारी रहेगा । कांग्रेस पार्टी शांत नहीं रहेगी और आंदोलन करेगी।

- Advertisement -
Previous articleसचिन पायलट को मुरादाबाद से पुलिस ने बैरंग लौटाया
Next article
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here